Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फुटबॉलर मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा मामले में दो और गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम शुभ्रप्रतिम दे और सौरभ बोस बताए गए हैं। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
 

15 Dec 2025

फुटबॉलर मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा मामले में दो और गिरफ्तार

कोलकाता। सॉल्टलेक स्थित युवभारती क्रीड़ांगन में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई भारी अव्यवस्था के मामले में पुलिस ने आयोजक शतद्रु दत्त के बाद दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम शुभ्रप्रतिम दे और सौरभ बोस बताए गए हैं। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवभारती में हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना को लेकर विधाननगर पुलिस कुल छह लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी में है। घटना में कौन कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को तलब किया जा रहा है, उनका किसी न किसी रूप में मेसी के कार्यक्रम से संबंध था।

गौरतलब है कि कोलकाता समेत देश के अलग अलग हिस्सों में मेसी के दौरे के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त थे। शनिवार को उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं। रविवार को जब शतद्रु को विधाननगर महकमा अदालत में पेश किया गया, तो पुलिस ने दलील दी कि युवभारती में हुई अव्यवस्था के पीछे शतद्रु के अलावा कई और लोग भी शामिल हैं। उन तक पहुंचने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए शतद्रु से पूछताछ जरूरी है। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि गत शनिवार 13 दिसंबर को मेसी कोलकाता पहुंचे थे। युवभारती क्रीड़ांगन में आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में उनके साथ तस्वीर लेने और हाथ मिलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान के पास जुट गए थे, जिसके बाद मेसी मैदान छोड़कर बाहर निकल गए। मेसी के जाने के बाद दर्शक भड़क उठे। उनका आरोप था कि उन्होंने हजारों रुपये खर्च किए, लेकिन मेसी को ठीक से देख भी नहीं पाए। इसके बाद युवभारती में हालात बेकाबू हो गए और भारी अव्यवस्था फैल गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए विधाननगर पुलिस ने मामले में स्वप्रेरित जांच शुरू की है और लगातार कार्रवाई जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फुटबॉलर मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा मामले में दो और गि
गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम शुभ्रप्रतिम दे और सौरभ बोस बताए गए हैं। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News